नगरीय निकाय चुनाव 2026: नागौर में इन शिक्षण संस्थानों में रहेगा स्थानीय अवकाश, देखें पूरी सूची
नागौर, 8 सितंबर 2026
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर नागौर जिले में मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत जिले में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा।
चुनाव के लिए कुछ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को वितरण एवं संग्रहण स्थल, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष के रूप में निर्धारित किया गया है। इसके चलते जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
प्रथम चरण के लिए इन संस्थानों में अवकाश
प्रथम चरण के मतदान से संबंधित निम्न शिक्षण संस्थानों में 9 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक स्थानीय अवकाश रहेगा—
- श्री बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जायल
- स्वामी विवेकानन्द राजकीय विद्यालय, मूण्डवा
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बासनी
- राजकीय महाविद्यालय, कुचेरा
द्वितीय चरण के लिए इन संस्थानों में अवकाश
द्वितीय चरण के मतदान से संबंधित निम्न शिक्षण संस्थानों में 11 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है—
- राजकीय महाविद्यालय, मेड़ता सिटी
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेड़ता रोड
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रियांबड़ी
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डेगाना
प्रशासन के अनुसार इन संस्थानों में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य होने के कारण स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह न्यूज़ विडियो भी देखे 👇
एक टिप्पणी भेजें