Top News

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत SCO जारी करने के बदले मांगी रिश्वत

 सूरतगढ़/श्रीगंगानगर। 08/09/2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर डिस्कॉम के एक कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधीर के रूप में हुई है, जो कार्यालय सहायक अभियंता, जोधपुर डिस्कॉम, सूरतगढ़ में सीसी बाबू के पद पर तैनात बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत SCO जारी करने के बदले मांगी रिश्वत



जानकारी के अनुसार, परिवादी की फर्म द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाने के लिए पत्रावलियां प्रस्तुत की गई थीं। इन पत्रावलियों में SCO जारी करने की एवज में खर्चे-पाणी के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ACB तक पहुंची।

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद आरोपी सुधीर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

ACB ने शुरू की आगे की कार्रवाई

ACB की टीम ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के बाद डिस्कॉम कार्यालय में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

ACB अधिकारियों द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों, रिश्वत की मांग और लेन-देन के संबंध में जांच की जा रही है।


Post a Comment

और नया पुराने
 राजस्थान वाणी

विज्ञापन

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume